मुख्य मंत्री के कैमूर में होने वाले आगमन को ले जेडीयू की बैठक नुआंव प्रखंड के तियरा गांव में तैयारी की होगी समीक्षा।

मुख्य मंत्री के कैमूर में होने वाले आगमन को ले जेडीयू की बैठक
नुआंव प्रखंड के तियरा गांव में तैयारी की होगी समीक्षा।
जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष ने तियरा कैनाल का लिया जायजा।
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता पटना
कैमूर/ नुआंव। सीएम नीतीश कुमार की 12 सितंबर को कैमूर में होने वाली संभावित आगमन को लेकर जहा एक ओर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है,वही दूसरी तरफ जेडीयू कार्यकर्ता भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए संभावित स्थल पर तैयारी की समीक्षा कर रहे है। जोर शोर से स्वागत करने को लेकर नुआंव प्रखंड के तियरा पंप कैनाल पर शुक्रवार को जेडीयू अध्यक्ष अनिल कुशवाहा की उपस्थिति में बैठक होगी।जिसमे जगह जगह तोरण द्वार के अलावा पोस्टर झंडा से कार्यक्रम स्थल की चौहदी को पाटने की अब तक हुई तैयारी की समीक्षा की जायेगी।
इसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने तियरा पंप कैनाल का जायजा लिया।साथ में अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अखिनी पंचायत अध्यक्ष श्रीनिवास कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसकी जानकारी देते हुवे श्री गुप्ता ने बताया की बैठक में लिट्टी चोखा और खीर की भी व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए की गई है।