06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

डॉ सुश्री उर्मिला साव कामना “को सम्मानित किया गया

0
IMG-20240917-WA0791

लुंबिनी 14/9/24। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में ” डॉ सुश्री उर्मिला साव कामना “को सम्मानित किया गया । नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।

आज हिंदी दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवयित्री डॉ उर्मिला साव कामना को ” हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ उर्मिला साव कामना कोलकाता की लेखिका हैं। जिनकी सैकड़ों रचनाएं देश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तीन दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं कामना की रचना जीवंत लगती है बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है कविता में। ऐसी रचनाएं विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं। ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्कता है।

आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को धन्यवाद देते हुए वरिष्ठ कवयित्री डॉ कामना ने आभार व्यक्त की।वर्षों से देश विदेश के कवि तथा लेखकों को विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मान कर प्रोत्साहित करती आई है । निःसंदेह संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे सफल प्रयास सराहनीय है । डॉ कामना द्वारा प्रकाशित पुस्तकें_ हिन्दी:प्रणय वेदना,प्रणय प्रतिज्ञा,नववर्ष अभिनंदन (काव्य संग्रह)।प्रणय निवेदन काव्य छंद संग्रह।

बंग्ला :बोधेर वाशीर एकटाना सुर

(काव्य संग्रह)।

शिशुदेर मालिक भूत(कहानी संग्रह) ,उपन्यास: समस्या का अंत।

संस्था_कामना कला संगम,पत्रिका _अथदीपो भव पत्रिका का प्रकाशन बीस वर्षों से।

प्रकाशनाधीन: मेरी जीवन गाथा,गुदड़ी का लाल,गोंड जाति का उत्थान,हमारे संविधान(गद्य)

रामकाव्य(महाकाव्य)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed