*हिंदी दिवस पर ब्रजेश्वरी रावटे को मिला काव्य रत्न सम्मान*

*हिंदी दिवस पर ब्रजेश्वरी रावटे को मिला काव्य रत्न सम्मान*
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क छत्तीसगढ़
हिंदी प्रचार के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य आदिवासी अंचल में करने के लिए चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में नारायणपुर उत्तर बस्तर छत्तीसगढ़ के शिक्षिका श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे प्रधान अध्यापक को नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन जहां उसकी रचना को मैं सक्षम हूं को प्रथम स्थान मिला था। 14 सितंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के संदर्भ में नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी से अंतरराष्ट्रीय कविता नेपाल भारत मैत्री संबंध मजबूत बनाने देवनागरी लिपि के संरक्षण हिंदी भाषा को नेपाल भारत मैत्री भाषा बनाने तथा हिंदी के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने को उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। ऑनलाइन कविता में पुनः नेपाल भारत कनाडा अमेरिका आस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से 6742 रचनाकारों ने अपने काव्य भेजकर सहभागिता दर्ज कराई। 6 देश के उत्कृष्ट रचना के आधार पर लगभग 500 से अधिक रचनाकारों का चयन किया गया।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने कहा हिंदी विश्व की भाषा बन चुकी है। हिंदी भाषा को बोलने में जितना आनंद सरल एवं भावों के अभिव्यक्ति है। अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। संस्था की सचिव चरना कौर सभी रचनाकारों को बधाई देते अवगत कराया की शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल में देश-विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अभी ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर रही है संस्था 2025 में पहली बार सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रशासन की योजना करेगी। साथ में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। जिसमें देश-विदेश के सैकड़ो हस्तियां शामिल होंगे। वहां विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंटरनेशनल अवार्ड 2025 नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे का चयन हुआ है।