डॉ. गणपत श्रीपतराव माने “हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित

डॉ. गणपत श्रीपतराव माने “हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
बालासाहेब पाटिल ठाणे महाराष्ट्र
जयक्रांती माध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय लातूर के सहशिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. गणपत श्रीपतराव माने को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक महत्व की गौरवशाली हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता कार्यक्रम में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु व सचिव चरना कौर द्वारा ‘हिंदी काव्य रत्न’ मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया आदि देशों के 6742 महिला व पुरुष रचनाकारों की सहभागिता
थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। डॉ. गणपत श्रीपतराव माने विभिन्न समाचार पत्रों, पत्र- पत्रिकाओं में लगातार लेखन कार्य कर रहे है। और शिक्षा ओर साहित्य के क्षेत्र में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
अब तक डॉ. गणपत माने को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अनेक साहित्यिक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी दो पुस्तकें काव्य संग्रह प्रतिबिंब में कविता प्रकाशित हो चुकी है। इस उपलब्धि पर उन्हें संस्था सचिव गोंविदराव घार,अध्यक्ष बालाजी घार,प्रधानाचार्य प्रशांत घार, तानाजी घाटके,डॉ. बालाजी भुरे,डॉ.संतोष कुलकर्णी, प्रो.संतोष पांडे,डॉ.विठ्ठल दहिफळे, प्रो. मनोहर चपले,डॉ.सुशिल शिंदे, विश्वनाथ सिंधीकुमठे,गिरीष रंदाळे,संभाजी वारकड,अमर येळंबकर,नंदकिशोर माळी, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही