डॉ अमरनाथ दुबे को अखिल भारतीय योगक्रिया ध्यान परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया

डॉ अमरनाथ दुबे को अखिल भारतीय योगक्रिया ध्यान परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
जय चंद वाराणसी
वाराणसी।काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी से संबंद्ध संस्था अखिल भारतीय योग क्रिया ध्यान परिषद के कुल सचिव कवि इंद्रजीत तिवारी ‘ निर्भीक’ ने डा अमरनाथ दुबे को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। बताते चलें कि डॉ अमरनाथ दुबे निवासी 56 पीपल वाली गली जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और योग क्रिया आदि के विशेषज्ञ हैं।
कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, कुल सचिव काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा तत्काल प्रभाव से यह मानोनयन कुलाधिपति श्री सुख मंगल सिंह मंगल एवं कुलपति डॉक्टर संभाजी राजाराम बाविस्कर से विचार विमर्श के पश्चात किया गया है। कुलसचिव महोदय ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमरनाथ दुबे जी से शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित कर के सूचित करने के लिए अपेक्षा किया है। डॉ अमरनाथ दुबे के इस मनोनयन पर अखिल भारतीय कवि लेखक कलाकार परिषद एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी ने बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया है।