बीजेपी के कद्दावर नेता अभय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद खुशी की लह

बीजेपी के कद्दावर नेता अभय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद खुशी की लहर
कैमूर वासियों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुवे अभय कुमार सिंह को दी बधाई।
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड बिहार
पटना। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीजेपी के रामगढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अभय कुमार सिंह को पार्टी का बिहार प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है।इस आशय का पत्र प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी किए जाने के बाद जानकारी मिलते ही कैमूर जिला में खुशी की लहर दौड़ गई।
पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अभय कुमार सिंह को मनोयन पत्र सौंपा।एवं कैमूर जिला में पार्टी को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने की अपेक्षा की।बतादे की अभय कुमार सिंह 2001 में तरैथा पंचायत के काफी कम उम्र मुखिया चुने गए तो 2006 में नुआंव प्रखंड का निर्विरोध प्रमुख के साथ जिला प्रमुख संघ का निर्विरोध अध्यक्ष रह चुके है।2011 में भी प्रमुख चुने गए।2009 में रामगढ़ विधान सभा के उपचुनाव में बीजेपी ने इन्हें प्रत्याशी बनाया था।
लेकिन यह काफी कम अंतर से चुनाव हार गए थे।इसके बाद श्री सिंह को रेलवे बोर्ड का एक्जीक्यूटिव मेंबर भी बनाया गया था।इसके साथ बीजेपी के कई संगठनात्मक पदों पर आसीन रह चुके है।उनके मनोनयन के बाद श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह,एमएलसी जीवन कुमार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्रीकृष्ण जायसवाल,जेडीयू जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय विनोबा उपाध्याय सहित तमाम लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुवे श्री सिंह का मुंह मीठा कर उन्हें बधाई दिया है।और आशा व्यक्त किया है कि इनके मनोयन से पार्टी के साथ साथ रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास में चार चांद लगेगा।