प्रखंड नुआंव विस सूत्री के अध्यक्ष बने संदेश चौधरी तो उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

प्रखंड नुआंव विस सूत्री के अध्यक्ष बने संदेश चौधरी तो उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
नुआंव/कैमूर। सूबे में काफी वर्षों से रिक्त पड़े प्रखंड विस सूत्री क्रियान्वयन समिति का गठन सरकार द्वारा बुधवार को कर दिया गया।जिससे एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।सरकार के अपर सचिव द्वारा 8 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन में 15 सदस्यीय कमेटी में नुआंव में बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष संदेश चौधरी को अध्यक्ष तो जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को विस सूत्री का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सदस्य जय प्रकाश गुप्ता
वही बीजेपी कोटा से विकास टावर,श्री राम राय,रामसहाय राम,नमोनारायण चतुर्वेदी,अरुण कुशवाहा,मनोज कुमार गुप्ता जबकि जेडीयू कोटा से श्रीनिवास सिंह,अरुण कुमार राय,रौशन अंसारी, उमरावती देवी,जय प्रकाश गुप्ता एवं श्रीनिवास राम को सदस्य बनाया गया है।
विस सूत्री अध्यक्ष संदेश चौधरी
जारी पत्र के अनुसार एमपी, एमएलए,प्रमुख,अनुमंडलीय एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी,सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक सीओ पदेन सदस्य की हैसियत से बैठक में शामिल होंगे।जबकि बीडीओ इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।