श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया।
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस आजमगढ़
दि.01-05-2025 को अर्न्तराष्टीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नेहरू हॉल सदर आजमगढ़ में निर्माण मजदूरों को bocw व विभाग के अंर्न्तगत संचालित योजनाओ एवं श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले चिन्हित परिवारों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ हेतु सर्वप्रथम अपना पंजीयन कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक महिला लाभार्थी जिनके बच्चे का एडमिशन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है से वार्ता की गई, उनके द्वारा बताया गया कि वह बच्चे के एडमिशन से बहुत खुश है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अन्य उपस्थित निर्माण श्रमिकों को भी उनकी तरह जागरूक होने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपना और अपने परिवार का जीवन स्तर सुधारने की सलाह दी गई। अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री माहेश्वरी कांत पांडेय एवं श्री जीता राम, माननीय सदस्य, sc/st aayog ke द्वारा श्रमिकों को अपने मधुर वचनों से अनुग्रहित किया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्व कोऑर्डिनेटर NCLP आजमगढ़, श्री संजय पांडेय जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खंडों से आए श्रमिकगण, श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेंद्र सिंह, विशाल श्रीवास्तव, रोहित प्रताप सिंह एवं कार्यालय के वरिष्ठ व कनिष्ठ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।