अभिनव सिंह बनाए गए डिविजनल रेलवे ग्राहक कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य*
*अभिनव सिंह बनाए गए डिविजनल रेलवे ग्राहक कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य*
आइडियल इंडिया न्यूज़”
विजय कुमार पटेल बेलवार जौनपुर
जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिनव सिंह को रेलवे भर्ती बोर्ड एवं टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने फोन कर उन्हें बधाई दी। सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी अभिनव सिंह काफी दिनों से भाजयुमो के सक्रिय सदस्य रहे। कई आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे। उनकी इस कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए उन्हें सदस्य बनाया गया। अभिनव सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के लिए राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा पार्टी के प्रति तन मन से लगे रहेंगे।