1 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में होगा आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा का शुभारंभ।*
1 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में होगा आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा का शुभारंभ।*
जौनपुर
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की उन्नति के लिये आंतरिक शान्ति-व्यवस्था, देश के प्रति समर्पण और लागों के बीच आपसी सौहार्द अत्यंत आवश्यक होता है। आज दिनो दिन देश में नफरत की राजनीति बढ़ती जा रही है, साम्प्रदायिक सौहार्द घटता जा रहा है, बड़ी संख्या में लोग संविधान में प्रदत्त अधिकारों से अनभिज्ञ हैं तथा देश को आज़ाद कराने मे कुर्बानियाॅं देने वाले व संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरूषों के संबन्ध में भी पर्याप्त जानकारी नहीं रखते।
इस परिस्थिति को बदलने के उद्धेश्य से आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखाएं लगाने का निर्णय लिया है जिसकी शुरूआत 1 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में होने जा रही है।
जनपद जौनपुर में तिरंगा शाखा का शुभारंभ विसर्जन घाट सद्भावना पुल दुर्गा माता मंदिर के किनारे शाखा खोला जाएगा आप सभी साथियों से निवेदन है कि सुबह 7:30 बजे शाखा में पहुंचने की कृपा करें
उक्त अवसर पर आप आप सभी साथियों का पहुंचना अनिवार्य है
*सूर्य नारायण सिंह मुन्ना*
*जिला अध्यक्ष जौनपुर*