06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*ट्रैक्टर के कागजात न दिखाने पर बक्सा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर सीज करना भाजपा नेता सहित कार्यकर्ताओं को लगा नागवार,*

0

आइडियल इंडिया न्यूज़
विजय अग्रवाल बदला पुर
थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक के खिलाफ मनमानी करने का आरोप बेबुनियाद, यह है धरना प्रदर्शन की पूरी सच्चाई,

जौनपुर – बक्सा थाना अंतर्गत नौपेड़वा बाजार निवासी भाजपा युवा नेता रविवार को मिट्टी की ढुलाई करा रहे थे कि जानकारी होने पर बक्सा थाना के उपनिरीक्षक द्वारा ट्रैक्टर चालक से कागजात मांगा गया कागजात न दे पाने की स्थिति में उपनिरीक्षक द्वारा दो ट्रैक्टर को मौके पर थाने लाकर सीज कर दिया गया। वही जिसके बाद कुछ स्थानीय भाजपा नेता को यह बात नागवार लगी। जिससे नाराज भाजपा के मंडल नेता सहित कार्यकर्ताओं द्वारा थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक के खिलाफ मनमानी काम का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। मौके पर सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष बक्सा ओम नारायण सिंह सहित
मय फोर्स पहुंच विधिक कार्यवाही करहे हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इतना ही नहीं उसके बाद भाजपा नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ ब्लाक के एपीओ अंकित कुमार के कार्यालय पहुंच वहां हंगामा किया जिसकी सूचना पर पुनः थाना प्रभारी सहित मय फोर्स पहुंच सभी को हटाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed