05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज में लेटे हनुमानजी का दर्शन, पूजन किया

0

Anis Ahamad Bakshi Advocate

प्रयागराज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह दो दिन के प्रयागराज प्रवास पर हैं। शनिवार को उन्होंने लेटे हनुमानजी का दर्शन और पूजन किया। उन्होंने मंदिर व श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि से भी मुलाकात के आशीर्वाद लिया।

 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्‍यक्ष ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों को भी जाना। कई वार्डों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वह सक्रियता बढ़ाएं। ऐसा न करने पर पद से हाथ धोना पड़ सकता है। बूथ स्तरीय व मंडलीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed