05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

एक किलो 300ग्राम गांजा संग शातिर अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*एक किलो 300ग्राम गांजा संग शातिर अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर

*जौनपुर।* अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राशिद खान पुत्र असरफ खान निवासी छबिलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ बिती रात्रि में छबीलेपुर बाजार से नदियापार मोड़ के बीच से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 256/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष्य भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राशिद खान पुत्र असरफ खान निवासी छबिलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1. 1 किलो 300 ग्राम गांजा नाजायज।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-*
1.उ0नि0श्री देवेन्द्र कुमार दूबे चौकी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 सुजीत कुमार मौर्य थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 कृष्ण कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.का0 आनन्द सागर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed