आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 22 वें स्थापना दिवस की सफलता के लिए उ. प्र.लोक सेवा आयोग सदस्य प्रो.आर एन त्रिपाठी ने दिया लिखित शुभकामनाएं
आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 22 वें स्थापना दिवस की सफलता के लिए उ. प्र.लोक सेवा आयोग सदस्य प्रो.आर एन त्रिपाठी ने दिया लिखित शुभकामनाएं
आइडियल इंडिया न्यूज़कृ
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर
जौनपुर ,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 22 वां स्थापना दिवस धारणी जनपद अमरावती महाराष्ट्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2022 रविवार को संपन्न किया जाएगा! इस इस अवसर पर परंपरागत प्रकाशित होने वाली वार्षिक स्मारिका “आइडियल इंडिया” का विमोचन किया जाएगा साथ ही अनेक कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार ,पत्रकार ,कवि ,लेखक, जनसेवक ,जनप्रतिनिधि आदि का सम्मान भी किया जाएगा !इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी सहित उनके मंत्रिमंडल के लगभग आधा दर्जन मंत्रियों ने लिखित रूप से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया है! इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लोक सेवा आयोग के सम्मानित सदस्य , विद्वान, शिक्षाविद एवं सुप्रसिद्ध समीक्षक प्रोफ़ेसर आर एन त्रिपाठी जी ने लिखित शुभकामनाएं देकर संस्था को अपना आशीर्वाद दिया है!
आपको बताते चलें कि किसान जागृति संगठन हरियाणा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार भारत जी ने भी लिखित रूप से संस्था के 22 वें स्थापना दिवस के सकुशल संपन्न होने के लिए और साथ-साथ उत्तरोत्तर प्रगति के लिए ‘शुभकामना पत्र’ प्रेषित किया है! सभी शुभकामना प्रदान करने वाले महानुभावों का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ,राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष प्रदीप खांडरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष वाल्मिक वाघ, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरवरी अशोक पवार सहित सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है!