06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व  प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह के रूप में मनाई गईपंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व  प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह के रूप में मनाई गई

0

पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व  प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह के रूप में मनाई गई

मुख्य अतिथि प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित वाल्मीकि त्रिपाठी रहे!

आइडियल इंडिया न्यूज़

संजय पान्डेय आजमगढ़

आजमगढ़। भारत रत्न से सुशोभित दो महा विभूतियाँ, पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा नेहरू हाल के सभागार में समारोह के रूप में मनाई गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित वाल्मीकि त्रिपाठी व सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के.सी. गौड़, पं. रविन्द्र शर्मा द्वारा दोनों विभूतियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन व सफल संचालन महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे व सौरव उपाध्याय मंडल अध्यक्ष ने किया ‌|
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंडित वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना दोनों राष्ट्रवाद की प्रखर ज्वाला को पूरे भू-मंडल पर लेकर धूमने का कार्य किया। अलीगढ़ मुस्लिम विवि के जबाव में महामना ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करके अपने असाधारण क्षमता का परिचय दिया। आज उनके जयंती पर समाज को उनसे सीख लेने की जरूरत है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई देश ने विश्व में भारत की साख को गौरवान्वित किया। पूर्व पीएम अटल जी देश के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने व्हाइट हाउस में ले जाकर सम्मानित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में भाषण देकर नए दौर की शुरूआत की थी। इस भाषण में अटल जी ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम कहते है कि कश्मीर हम लेंगे, हमारे देश के करोड़ों भारतीय कहते है कि पाकिस्तान के बगैर भारत अधूरा है, भारतीयों के इस सपने को मैं साकार कर दूंगा ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी। श्री त्रिपाठी ने महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् संजयन त्रिपाठी ने कहाकि दोनों विभूतियों ने अपने कृतित्व से अपने जीवन को सम्पूर्ण समाज के अनुकरणीय बना दिया। चरित्र में ब्राह्मणतत्व को धारण करके समाज को नई दिशा दी जा सकती है। समाज को ब्राह्मणों ने शिक्षा और ज्ञान, संस्कार दिया है इस देने के व्यवहार को कभी बदलने नहीं देना चाहिए।
आंगतुकों के प्रति राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने आभार प्रकट किया एवं प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री टुनटुन उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा, पूर्व सीएमओ एके मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, अखिलेश मिश्र गुड्डू,माला द्विवेदी, मनीष मिश्रा, प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी, दीवाकर तिवारी, डॉ मनीष त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण दूबे, अभिषेक जायसवाल दीनू, चंद्रजीत त्रिपाठी, बंशीधर पाठक, हरिबंश मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, महंत संजय पाण्डेय, हरीश पाठक, सर्वानंद पाण्डेय, गोविन्द शास्त्री, नंदिनी मिश्र,अभिषेक पाण्डेय, दीनानाथ मिश्रा, भोला त्रिपाठी,अनामिका मिश्रा, रिया पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सत्यम गुरु, अवनीश मिश्र, विशाल उपाध्याय, अरुण पाठक, वेदप्रकाश पाण्डेय, रुद्रनाथ पाण्डेय रूद्र, जगदम्बा उपाध्याय, रवि पाण्डेय, उदय मिश्रा, अजय मिश्रा, कमलेश मिश्रा, रत्नेश्वर पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed