06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*निरंतर प्रयास के बाद आखिरकार बदलापुर थाना पुलिस ने योगेश की हत्या में प्रयुक्त असलहा किया बरामद

0

*निरंतर प्रयास के बाद आखिरकार बदलापुर थाना पुलिस ने योगेश की हत्या में प्रयुक्त असलहा किया बरामद*

 

राजकमल मिश्रा महाराज गंज जौनपुर

एच.एस. योगेश यादव की हत्या करने वाले अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर देशी पिस्टल व कारतूस हुआ बरामद।

जौनपुर – अजय कुमार साहनी पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम ने अभियुक्त पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ बंटी दुबे पुत्र सुनील दुबे उपरोक्त को पुलिस रिमांड मे लेकर हत्या मे प्रयुक्त किये गये असलहा एक नाजायज 32 बोर देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 32 बोर ग्राम पट्टी दयाल थाना बदलापुर के जंगल से आज दिनांक 19/01/2023 समय 10.35 बजे बरामद किया गया। बरामदगी के आधार के अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 203/11 धारा 307/411/414/ 467/468/419 भादवि थाना सकलडीहा, चंदौली।
2. मु0अ0सं0 115/14 धारा 302 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 418/14 धारा 307 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 419/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ओबरा जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 756/14 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना ओबरा जनपद जौनपुर।
6. मु0अ0सं0 235/19 धारा 302/34 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
7. मु0अ0सं0 334/22 धारा 302/120बी/34/420/467/468/471 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
8. मु0अ0सं0 12/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर।

बरामदगी करने वाली थाना पुलिस टीम-
संतोष कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक बदलापुर जौनपुर। का0 विपिन कुमार यादव थाना बदलापुर जौनपुर। का0 अजीत यादव थाना बदलापुर जौनपुर।का0 आशुतोष तिवारी, थाना बदलापुर जौनपुर शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed