06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

मऊ जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया झण्डारोहण

0

मऊ जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया झण्डारोहण

आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज अहमद जावेद अन्सारी    मऊ

देश में संविधान और संवैधानिक व्यवस्था को समझने और एकता व शांति का संदेश देने का किया आह्वाहन

आज 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार द्वारा कलेक्ट्रट प्रांगण में झण्डा रोहण किया गया। झंडारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो को संकल्प दिलाया कि ‘‘हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक आर राजनैतिक न्याय, विचार-अभियक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को गणतंत्र दिवस की बधाइयां देते हुए संविधान के नैतिक मूल्यो को जीवन में अपनानेे की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे देश को एकता के सूत्र में बाधता है, हमारे देश में विभिन्न जातियॉ, धर्म एवं भाषाओ के लोग रहते है। इतनी विविधता के बाद भी हमारा देश राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से एकजुट है, जिसका प्रमुख कारण हमारे संविधान में निहित मूल्य है। अपने संबोधन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे संविधान में राजनैतिक, आर्थिक एवम् प्रशासनिक सभी व्यवस्थाएं लिखित रूप में संकलित है,जिसके कारण देश की राजनितिक एवम् प्रशासनिक व्यवस्था संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए सुनिश्चित होती है। प्रत्येक पांच साल के अंतराल पर होने वाले नियमित चुनाव हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों को समझने हेतु संविधान की लिखित प्रति का स्वयं अध्ययन करने का भी आग्रह किया। जिला अधिकारी ने उपस्थित लोगों से संविधान में निहित मूल्यों को अपनी जीवन में भी शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाला बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह ने लोगों से अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य पालन पर भी जोर देने की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में शामिल करते हुए कार्य करने को कहा। विचार गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य लोगो ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। विचार गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष जी द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed