कंधी पम्प कैनाल निर्माण मे बड़े घोटाले का आरोप
कंधी पम्प कैनाल निर्माण मे बड़े घोटाले का आरोप
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्रा
महराजगंज,(जौनपुर)
जनपद जौनपुर के विकासखंड महाराजगंज के अंतर्गत कंधी कला में बनने वाली कंधी पम्प कैनाल के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। अखबारों की सुर्खियों में लगाये गये आरोपों के अनुसार कैनाल निर्माण में पुरानी और जंग लगी हुई पाइपों का उपयोग किया जा रहा है। नहर की गुणवत्ता विहीन मिट्टी का उपयोग कर के ही कैनाल निर्माण हो रहा है। आरोप लगाया गया है कि एक करोड़ चौबीस लाख वाली इस परियोजना का टेंडर निविदा में गड़बड़ी की गई है। तथा अधिशासी अभियंता लघुडाल नहरखण्ड जौनपुर की भूमिका अपारदर्शी रही है। आप को बताते चलें कि इसी मामले पर एक आईजीआरएस और एक आर टी आई पहले भी लग चुकी है, जिसे बड़े ही चालाकी से अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अस्पष्ट आख्या और सूचना दे दिया गया है। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा आगे की विधि सम्मत कार्रवाई आहूत है। इस पूरे प्रकरण में कई बड़े अधिकारियों के संलिप्त होने का भी आरोप लगाया गया है।