आदिवासी वाल्मिक लव्य सेना द्वारा मनाई गई वीर एकलव्य की जयंती
आदिवासी वाल्मिक लव्य सेना द्वारा मनाई गई वीर एकलव्य की जयंती
आइडियल इंडिया न्यूज़
सुरेश कोहली
जलगांव
जिले की रावेर तालुका के अंतर्गत थोरगवहान में आज आदिवासी वाल्मिक लव्य सेना संगठन की तरफ से वीर धनुर्धन एकलव्य की जन्म जयंती महिलाओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाखा प्रमुख सुरेखा भील व रवि ने कहा एकलव्य हिरण्य निषाद का पुत्र था।उनके पिता श्रेंगवेर राज्य के राजा थे। उनकी मृत्यु के बाद एकलव्य राजा बना।उसने निषाद भीलों की सेना बनाई और अपने राज्य का विस्तार किया। उन्होंने कहा की वीर एकलव्य बहुत ही महान धनुर्धर थे।इस अवसर पर सरला भील, जना बाई भील,मंगला,विमलबाई,चंदूबाई व ताई भील मौजूद रही।रवि भील,अमृत,अमोल,अर्जुन,अनिल,सचिन,आत्माराम,गणेश व माधव आदि भील समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।