06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

मामूली विवाद में पति बना हैवान, लाठी डंडे से पीटकर की पत्‍नी की हत्‍या,*

0
Screenshot_20230613_004037_Google

*मामूली विवाद में पति बना हैवान, लाठी डंडे से पीटकर की पत्‍नी की हत्‍या,*

आइडियल इंडिया न्यूज़

विशाल सिंह मेहनगर आजमगढ़

*आजमगढ़:* जिले के एक गांव में बीती रात मामूली घरेलू विवाद में पति हैवान बन गया। वह अपनी पत्नी को लाठी-डंडे से तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह मौके फरार हो गया। सोमवार सुबह लोगों ने बिस्तर पर लहूलुहान शव देखा तो घटना की जानकारी हुई।
यह खौफनाक घटना तरवां थाना क्षेत्र के टड़वा खास गांव की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। टड़वा खास गांव निवासी आशा देवी (55) का रविवारशाम पति ज्ञानेंद्र सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में खाना भी नहीं बना था। सोमवार सुबह ज्ञानेंद्र सिंह के घर का दरवाजा खुला हुआ था। ग्रामीणों ने दरवाजा खुला देखा तो ज्ञानेंद्र को आवाज लगाई। कई आवाज देने पर भी घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया, आशंका में कुछ लोग घर के अंदर गए। अंदर का हाल देख ग्रामीण हतप्रभ रह गए। घर के सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। ज्ञानेंद्र की पत्नी आशा बेड के नीचे लहुलुहान हाल में मृत पड़ी थी। वहीं ज्ञानेंद्र घर से गायब था। सूचना पर तरवां थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद व कहासुनी चल रही थी। आशंका है कि घरेली विवाद में पति ने ही लाठी-डंडे से पीट कर हत्या की और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आशा दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। दोनों पुत्र रोजीरोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर सिर्फ पति और पत्नी ही रहते थे।
सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने कहा कि पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की बात फिलहाल सामने आ रही है। पति गायब है। तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उससे पूछताछ से ही घटना के बारे में पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed