अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय बैठक इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज , परी चौक, ग्रेटर नोएडा मे संपन्न
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय आजमगढ़
ग्रेटर नोएडा,24 दिसम्बर, रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय बैठक इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज , परी चौक, ग्रेटर नोएडा मे संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता पंडित कालूराम शर्मा संस्थापक अध्यक्ष इन्नोवेटिव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज ने की एवं शुभआरंभ राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नंद किशो र शर्मा,राष्ट्रीय संरक्षक विनोद वत्स , राष्ट्रीय प्रभारी के. सी. गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रविंद्र कुमार शर्मा ने विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें प्रमोद कुमार शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , नवनीत शर्मा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , सुभाष चंद्र तिवारी ( कुंदन) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शिवमोहन भारद्वाज और जे. रघुनाथन जी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री,
संजय कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री उत्तर भारत,धनेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, रविंदर वत्स को
राष्ट्रीय महासचिव, ब्रह्मदत्त पाराशर जी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉ भोज कुमार शर्मा जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(अनुशासन समिति ), दीप्ती जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ सविता शर्मा को
राष्ट्रीय महिला प्रमुख, हरिनारायण चतुर्वेदी जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता,
अभिषेक कौशिक जी को राष्ट्रीय संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई और विभिन्न आवश्यक विषयों पर सामूहिक रूप से चर्चा हुई और सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयो को सभी उपस्थित ब्राह्मण बंधुओ ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। मुकेश भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अशोक पंडित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) हेमंत कौशिक प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, रूपलाल कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) विदुषी मधु गौड प्रदेश अध्यक्ष महिला , अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) रामनिवास शर्मा दिल्ली बैठक में उपस्थित रहे l
पंडित धनेश कुमार शर्मा
राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा