उत्कृष्ट कार्य के लिए उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज हुए सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
विशाल सिंह
– आजमगढ
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई आजमगढ़ के द्वारा मार्टिनगंज उपजिलाधिकारी रामानुज शुक्ला को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रमुख राष्ट्रीय एसोसिएशन के महासचिव संजय पांडेय जी, और जिलाध्यक्ष/ उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडेय, व सर्फराज पठान जिला उपाध्यक्ष के द्वारा मोमेंटो, बुके एवं एसोसिएशन के वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने कहा की आज के परिवेश में गरीबों, मजलूमों, शोषितों की समस्याओं का त्वरित गति से उपजिलाधिकारी द्वारा निराकरण किया जाता है, तथा उनको न्याय दिया जाता है वह बहुत ही सराहनीय है। उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडेय ने कहा कि उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज रामानुज शुक्ला द्वारा जनता की समस्याओं को सुनना तथा समय बद्ध तरीके से उसका निस्तारण करना अपने आप में कबीले तारीफ है। अपने सम्मान से अभिभूत होकर उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज ने कहा की एसोसिएशन ने जो सम्मान किया है, उसके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हुं, भविष्य में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को हमारी जहा जरूरत पड़ेगी हर संभव मदद करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सर्फराज पठान, अरविंद प्रजापति, सरवन कन्नौजिया, विशाल कुमार, अंबरीश गुप्ता, विजय सरोज, अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य संगठन के पत्रकार साथी मौजूद रहे।