आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई मार्टिनगंज अध्यक्ष संदीप कुमार यादव व निजामाबाद तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार मनोनीत

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई मार्टिनगंज अध्यक्ष संदीप कुमार यादव व निजामाबाद तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार मनोनीत
आइडियल इंडिया न्यूज़
विशाल सिंह तरवा आजमगढ़
आजमगढ़।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई आजमगढ़ को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियो से विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के द्वारा बरदह क्षेत्र जखावा गांव निवासी पत्रकार संदीप कुमार यादव को मार्टिनगंज तहसील इकाई का अध्यक्ष व निजामाबाद तहसील क्षेत्र के पत्रकार मनोज कुमार को निजामाबाद तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मार्टिनगंज व निजामाबाद तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद तहसील में एसोसिएशन और भी मजबूत होगा। नये तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति से पत्रकारों में हर्ष है। विजय विश्वकर्मा, आशीष पांडेय, विनोद राजभर, बजरंगी विश्वकर्मा, आनंद कुमार गुप्ता, सरफराज पठान, विजय यादव, प्रवीण यादव, बृजेश सिंह, शिवम सिंह, सरवन कुमार, अवनीश कुमार, विशाल सिंह, दीपक सिंह, डा रामसुंदर, गणेश कुमार, मोहम्मद कासिम, शिखा रावत आदि पत्रकारों ने नव नियुक्त दोनों तहसील अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना दिया।