आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आजमगढ़ जिला प्रभारी बनने पर बेंच ऑफ़ मजिस्ट्रेट ने विशाल सिंह को किया सम्मानित

आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आजमगढ़ जिला प्रभारी बनने पर बेंच ऑफ़ मजिस्ट्रेट ने विशाल सिंह को किया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान आजमगढ़
आजमगढ़ – आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पाण्डेय के सहमति से विशाल सिंह को आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया |
जिला प्रभारी बनने पर बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने अपने निजी आवास पर विशाल सिंह को तिलक लगाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए | बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने विशाल सिंह को बधाई देते हुए कहा की आप दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की करें | संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महाचिव संजय पाण्डेय ने कहा आज जो यह कार्यक्रम हुआ है इसमें विशाल सिंह को सम्मानित किया गया क्योंकि विशाल सिंह हर काम छोड़कर समाज में हो रहे अच्छे बुरे खबरों को एकत्रित करते हैं जिससे समाज को एक नई रोशनी मिलती है। बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह के आवास पर इस सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय महासचिव संजय पाण्डेय,अमरेंद्र कुमार सिंह विधिक सलाहकार इजा, जिला दीपक सिंह जिला संरक्षक, सूरज सिंह सचिव मौजूद रहे |