05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

धूम धाम से मनाया गया इजा. प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन.  पत्रकारों सहित कई संगठनों ने किया सम्मानित 

0
IMG-20250112-WA0573

धूम धाम से मनाया गया इजा. प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन.

पत्रकारों सहित कई संगठनों ने किया सम्मानित

आइडियल इंडिया न्यूज़

विवेकानंद पांडेय आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के होटल गोल्डन फॉर्च्यून में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय का जन्मदिन एसोसिएशन के पदाधिकारी व शुभचिंतकों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इजा. के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने संजय कुमार पांडेय को अंगवस्त्र, माल्यार्पण व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कोलघाट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन व महंत संजय पुजारी ने प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव को मिष्ठान खिलाकर, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु की कामना किया।

 

इसके पश्चात प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने मौनी बाबा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, संदीप यादव, मनोज कुमार बौद्ध, विपिन कुमार, मोहम्मद सैफ, और मोहम्मद आमिर मौजूद थे।

 

वहीं अखिलेश कुमार सिंह बेंच आफ मजिस्ट्रट (न्यायपीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़) द्वारा होटल ग्रैंड एस आर में इजा. प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय को जन्मदिन के अवसर पर अंग वस्त्रम माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर इजा. प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, सुनील कुमार, संदीप यादव एवं होटल के अन्य सहयोगी लोग मौजूद थे। इसी क्रम में चंदेश्वर डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री राम यादव एवं समाजसेवी मंगला राय ने साहित्यकार संजय कुमार पांडे को बुके एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया

 

और पूर्वांचल लोकप्रिय भोजपुरी गायक राजेश रंजन के कार्यालय आरजी बाग पर भोजपुरी टीम गोल्ड मेडलिस्ट आदर्श मिश्रा भोजपुरी गायिका अर्चना राज विशाल मिश्रा आशीष मिश्रा प्रवीण मिश्रा बेचू मौर्य एवं समस्त कलाकारों द्वारा केक काटकर व अंगवस्त्र प्रदान कर जन्मदिन मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed