वीडियो न्यूज़ 👉 मछली शहर के लोगों ने 1 जुलाई को पद्मश्री सलाम डे के रूप मे मनाया*
*मछली शहर के लोगों ने 1 जुलाई को पद्मश्री सलाम डे के रूप मे मनाया*
शोहरत अली मछली शहर
वीडियो देखें
👇👇👇👇👇
जौनपुर। मछलीशहर नगर के मोहल्ला खानज़ादा में पद्मश्री सलाम मछली शहरी के याद में कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन द्वारा गैर तरही नशिस्त का आयोजन किया गया। मछली शहर के लोगों ने 1 जुलाई को पद्मश्री सलाम डे के रूप मे मनाया तो वहीं इस प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए इबरत मछली शहरी ने पद्मश्री सलाम मछली शहरी के हयाते जिंदगी पर रोशनी डालते हुए प्रोग्राम का शुरुआत किया । जिसमें मछली शहर ही नहीं जौनपुर के भी मशहूर शायरों ने हिस्सा लिया जिसमें पी सी विश्वकर्मा, डॉ प्रमोद वाचस्पति , मोनिस जौनपुरी,शोहरत जौनपुरी, अनवर जौनपुरी,अमृत प्रकाश जौनपुरी व मकामी शायरों में असीम मछली शहरी, मुज़तर मछली शहरी, हनीफ मछली शहरी, अख्तर मछली शहरी, यूनुस मछली शहरी ने पद्मश्री सलाम मछली शहरी के याद मे खेराजे अक़ीदत पेश करते हुए नशिस्त मे अपने शेर पढ़े । कार्यक्रम का संचालन आजम मछली शहरी ने किया।
इस प्रोग्राम में सदर सीरत कमेटी शमशुल इस्लाम, जियाउद्दीन अंसारी, इम्तियाज अहमद ,मोहम्मद मुस्लिम, जुबेर अंसारी ,सैफ सिड, दानिश अहमद ,साद अंसारी ,मोहम्मद आकिब, मोहम्मद हसन ,तौसीफ, सालिम,वामिक,समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन के सदर गुलनवाज़ अहमद ने गैर तरही नशित कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया।