06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता के बाद एक दिन पूर्व खत्म हुई

0

आइडियल इन्डिया न्यूज़

संजय पाण्डेय आजमगढ़

आजमगढ़। तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता के बाद एक दिन पूर्व खत्म हुई।
संरक्षक प्रभु नारायण प्रेमी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से वार्ता होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई ही। बैठक में हमारे नेता शैलेंद्र दुबे ने इसकी घोषणा की। वार्ता के दौरान सभी 14 सूत्रीय मांगो पर सहमति बन गई। अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे FIR हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा। संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा। हम इस हड़ताल में शामिल सभी पदाधिकारियों, संगठनों व कर्मियों का आभार व्यक्त करते है। इस दौरान एडीएम और एसपी सिटी को लायन आर्डर बनाए रखने के लिए उनका भी आभार जताया। जनपद वासियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति के लिए कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान राज नारायण सिंह, सैयद मुन्नवर अली, लालचंद यादव, ई शत्रुधन यादव, निखिल शेखर सिंह जनार्दन सिंह राम अवध यादव अवध राज यादव वीरेंद्र यादव नीरज त्रिपाठी राम विजय यादव अनुराग अजीत श्रीवास्तव वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed