05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*आम आदमी पार्टी जौनपुर ने 2 चेयरमैन पद के प्रत्याशी तथा 15 सभासदों के नाम टिकट की पहली सूची जारी किया

0
IMG-20230414-WA0257

*आम आदमी पार्टी जौनपुर ने 2 चेयरमैन पद के प्रत्याशी तथा 15 सभासदों के नाम टिकट की पहली सूची जारी किया
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने बताया कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जनपद जौनपुर में 2 चेयरमैन पद के प्रत्याशियों तथा 15 सभासदों की सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी जौनपुर के पार्टी कार्यालय पर बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला प्रभारी कैलाश पटेल, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी इत्यादि पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज दिनांक 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जनपद में 2 प्रत्याशियों को चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल दिया गया।

आम आदमी पार्टी द्वारा जनपद जौनपुर के नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर से चेयरमैन पद के प्रत्याशी मिठाई लाल यादव को पार्टी ने टिकट दिया । और
जनपद जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी नीलम यादव को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया ।

सभासदों की सूची निम्न प्रकार से है –
नगर पालिका जौनपुर से सभासद के प्रत्याशी वार्ड नं 31 मो. इस्लाम खान , वार्ड नं 24 अभिषेक श्रीवास्तव, वार्ड नं 9 से नीलम अग्रहरी, वार्ड नं 12 मनोज तिवारी को वार्ड नं 37 रवि मौर्या, वार्ड नं 32 पूर्व प्रधान अजीत मौर्य।
मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका से वार्ड नं 16 से चांदनी, वार्ड नं 12 आनंद, वार्ड नं 27 श्यामलाल, वार्ड नं 7 पप्पू ।
मड़ियाहूं नगर पंचायत से वार्ड नं 4 मनोरमा देवी, वार्ड नं 11 फैसल, वार्ड नं 2 मो. राशिद ।
कचगांव नगर पंचायत वार्ड नं 6 से सुनिल शर्मा, वार्ड नं 10 दिनेश कुमार ।

उपरोक्त सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा दिया गया।

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed