06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

धूमधाम से मनाया गया गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) का द्वितीय स्थापना दिवस

0
IMG_20230615_222231_169

धूमधाम से मनाया गया गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) का द्वितीय स्थापना दिवस

आइडियल इंडिया न्यूज़
इन्द्र दमन उपाध्याय जौनपुर

जौनपुर : बुधवार को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) कार्यालय पर संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ0 प्रमोद वाचस्पति, कार्यक्रम अध्यक्ष टी एन सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) विशिष्ट अतिथि डॉ0 आर पी विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार), सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

ट्रस्ट के द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर मुख्य अतिथियों को ट्रस्ट अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिस दौरान ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, शक्ति कुमार उपाध्याय, पंडित गोरखनाथ उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय (पूर्व प्रधान), लाल प्रताप सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed