भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन कर किया प्रसाद वितरण

*भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन कर किया प्रसाद वितरण*
आइडियल इंडिया न्यूज़
इन्द्र दमन उपाध्याय जौनपुर
मलिकानपुर स्थित चौरा माता मंदिर के प्रांगण में चौरा माता दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रि की अष्टमी को आयोजित कन्या पूजन में पूजन अर्चना के बाद बालिकाओं को चुनरी प्रदान कर पूजन कराया।
बख्शा : मलिकानपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य आयोजन किया गया। पंडाल में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चौरा माता मंदिर में अष्टमी पर कन्या पूजन सहित स्टेज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चौरा माता दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अवनीश उपाध्याय, सचिव विशाल उपाध्याय ने गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं को टी-शर्ट भेंट कर प्रसाद का पैकेट वितरण किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारी और सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
जिसके दौरान गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, सह संरक्षक जयप्रकाश उपाध्याय, संस्थापक आलोक उपाध्याय, संस्थाध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय और समिती के कार्यकर्ता लालजी उपाध्याय,अध्यापक वेदप्रकाश उपाध्याय, कृष्ण कुमार, अजीत, अश्वनी, विपुल, सत्यम, कौस्तुभम, शिवम, सचिन सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।