श्रीराम ने किया रावण का वध बच्चों और महिलाओं ने मेले का लिया आनंद
श्रीराम ने किया रावण का वध
बच्चों और महिलाओं ने मेले का लिया आनंद
——————————————-
आइडियल इंडिया न्यूज़
अशोक कुमार एडवोकेट मऊ
चिरैयाकोट (मऊ), स्थानीय नगर की रामलीला के नौवें दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम श्रीराम व लक्ष्मण की आरती चेयरमैन रामप्रताप यादव नगर पंचायत चिरैयाकोट ने किया। उसके बाद कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध,सती सुलोचना,अहिरावण वध तथा रावण वध तक की रोमांचक व भावपूर्ण लीला का मंचन किया गया। संचालन व निर्देशन एडवोकेट अशोक कुमार अश्क चिरैयाकोटी ने किया।
इस दौरान प्रेमचंद मौर्य,प्रकाश पाण्डेय, प्रियांशु पाण्डेय, भूपेंद्र मौर्य, राजकुमार मौर्य, आशुतोष पाण्डेय, सोहनलाल ,गनेश मद्देशिया, दीपक पाण्डेय, सोनू जायसवाल,राजेश प्रजापति,उमेश मद्धेशिया,शुभम विश्वकर्मा, शिवाश्रय पाण्डेय,समीर आदि लोगों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। रामलीला के मंचन में सुभाषचंद जायसवाल,मनोज मद्धेशिया व रामकुमार जायसवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। तत्पश्चात शनिवार को दिन में लगभग 4 बजे श्री राम,लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी गाजे – बाजे के साथ खाकी बाबा की कुटी तक गयी। जहां विशाल मेला लगा। जिसमें बच्चों और महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। उसके बाद श्रीराम ने रावण दहन स्थल पर अपनी धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।जिसे देखने के लिए काफी लोग उपस्थित रहे।