06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

बालिकाओं में शौर्य शक्ति एंव अदम्य साहस, सिर्फ निखारने की आवश्यकता – इंदु सिंह

0
sarvesh 7878

बालिकाओं में शौर्य शक्ति एंव अदम्य साहस, सिर्फ निखारने की आवश्यकता – इंदु सिंह

दिशिता महिला

बालिकाओं में शौर्य शक्ति एंव अदम्य साहस, सिर्फ निखारने की आवश्यकता – इंदु सिंह

दिशिता महिला मंडल रेनूसागर ने दिया स्कालरशिप का सम्मान

आइडियल इंडिया न्यूज़/अमरेश चंद्र मिश्रा

शक्तिनगर (सोनभद्र)। महिलाओं के प्रति सम्मान व शैक्षणिक एंव सामाजिक उत्थान के लिए दिशिता महिला मंडल कृत संकल्पित है। दिशिता महिला मंड़ल अध्यक्षा इंदू सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। विश्व महिला दिवस व शिवरात्री का पावन दिन बड़े ही सांस्कृतिक एंव पुनीत संयोजन के साथ किया गया। दिशिता महिला मंड़ल ने शिवरात्री के अवसर पर देवो के देव महादेव का हनुमान मंदिर रेनुसागर स्थित शिवमंदिर पर पूजा आराधना कर शिवभजन व भक्तिगीत का आयोजन किया गया जिससे पूरा प्रंगण भक्तिमय हो गया। ।तत्पश्चात दिशिता महिला मंड़ल रेनूसागर ने मधुवन पार्क में विश्व महिला दिवस बड़े ही भव्य व सम्मानीय ठंग से मनाया गया। दिशिता महिला मंड़ल अध्यक्षा इंदू सिंह ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा को अनवरत रूप से चलाते रहने के लिए कक्षा 11 में पढ़ने वाली 9 मेंधावी व जरूरतमंद बालिकाओ को 6 माह की फीस स्कालरशिप के रूप में प्रदान किया साथ ही सदस्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आदि कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में दिशिता महिला मंड़ल की सचिव कविता श्रीमाली ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाऐं दी। जिसमें सभी विजेता महिलाओं कों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा इंदू सिंह वरिष्ठ सदस्याऐं विभा शैलेश सिंह, सपना तिवारी,मेनका अरोड़ा, आशा सैनी, सविता चैबे, विभा सिंह व तुलिका श्रीवास्तव, रजनी रूंगटा व महिला मंड़ल की अन्य प्रमुख रूप सदस्यायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का समापन सचिव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। स्कालरशीप पाकर सभी बालिकाओं के चेहरे पर खुशियाँ व नया उल्लास था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed