पालिका के कर्मचारी का आकस्मिक निधन, शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना*

*पालिका के कर्मचारी का आकस्मिक निधन, शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना*
*पालिका परिषद शोकाकुल परिवार के साथ है, मृतक फैजुर्रहमान के परिवारजन को दी जायेगी नौकरी-अरशद जमाल*
आइडियल इंडिया न्यूज़
जावेद अंसारी मऊ
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद के मीटर मैकेनिक फैजुर्रहमान पुत्र स्व0 मकसूद अहमद का दिनांक 15.06.2024 को आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुःखद अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पालिकाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उपस्थित हो कर 2 मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से मृतक आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुखःद अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस कड़े समय पर जब कि हमारा एक कर्मठ कर्मचारी इस दुनिया में नहीं है, पूरा नगर पालिका परिषद शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने बताया कि दिवंगत नगर पालिका में मीटर मैकेनिक के पद पर लगभग 19 वर्षाें तक समर्पित भाव से सेवा देता रहा तथा अपने कर्तब्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करता रहा। उसके निधन से नगर पालिका को क्षति हुयी है।
अध्यक्ष जी ने बताया कि उन्होंने स्वयं मृतक के घर जाकर परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछा तथा सभी को ढांढस बंधाते हुये हर प्रकार की मदद करने की पेशकश की है। श्री जमाल ने यह भी बताया कि मृतक ने 4 बेटियों एवं 4-5 वर्ष के एक पुत्र को अपने पीछे छोड़ा है। ऐसी स्थिति में परिवार के लोग आश्रितों में से जिसे भी चाहेंगे नियमानुसार पालिका में उसकी योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित के रूप में उसकी तैनाती कर दी जायेगी।
शोक सभा में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, सभासदगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।