05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार पाण्डेय का निधन

0
IMG-20240911-WA0545

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार पाण्डेय का निधन

आइडियल इंडिया न्यूज़

राजीव वाजपेई

बिसवां सीतापुर

वरिष्ठ अधिवक्ता व बिसवां लायर्स एशोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से न्यायिक जगत में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर बिसवां कचेहरी स्थित शहीद स्तंभ परिसर में शोक सभा सम्पन्न हुई। शोक सभा में सिविल जज सुभाष कुमार, एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार उमाकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अशोक पुष्प आदि ने यादें साझा कीं। पाण्डेय का बुधवार की दोपहर बाद शीतला माता मंदिर के निकट स्थित शमशान घाट पर दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में वकील व नगर के गणमान्य लोग पहुंचे। पाण्डेय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed