05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी का कार्यकर्ताओ ने मनाया 80 वा जन्म दिवस 

0
IMG_20240925_212614_711

पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी का कार्यकर्ताओ ने मनाया 80 वा जन्म दिवस

केक काट दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

 

भभूआ ।हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर कैमूर जिला ईकाई के द्वारा हम पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी का 80 वा जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धुम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने केक काट कर नन्हें मुन्ने बच्चों में मिठाइयां वितरित कर श्री माझी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई एवं स्वास्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पासवान की अध्यक्षता एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुवे पूर्व जिलाध्यक्ष पासवान ने बताया कि देश स्तर पर मांझी जी के बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर बड़े पैमाने पर देश भर में पार्टी संगठन का विस्तार हो रहा है एवं पार्टी से प्रभावित होकर लोग दुसरे दल के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। तथा पार्टी संस्थापक जीतन राम मांझी जी के निर्देश पर पुरे बिहार सहित कैमूर जिला ईकाई में सदस्यता अभियान चलवाने को लेकर मुहिम पर पहल किया गया, सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने को लेकर प्रत्येक प्रखण्ड से लेकर पांचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों जोड़ने का अपिल किया गया जिससे आगामी विधानसभा 25 कैमूर जिला में एक सशक्त संगठन बनकर उभरे ताकी आने वाला विधानसभा चुनाव अपनी पार्टी की ओर कैमूर के एक सिट पर दावेदारी पेश किया जा सके, बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष विनोद राम, जिला संगठन सचिव सुरेन्द्र राम, युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार संत, हौसला पाण्डेय,सोनु श्रीवास्तव, राकेश पटेल, संतोष पटेल, रामप्रवेश गुप्ता,जय प्रकाश गुप्ता, रामबचन राम, महान पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, श्रीवास राव एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed