राष्ट्रीय वैश्य महासभा कैमूर का दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए गए विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 पीके चौधरी ने संयुक्त रूप से दिया नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय वैश्य महासभा कैमूर का दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए गए विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 पीके चौधरी ने संयुक्त रूप से दिया नियुक्ति पत्र
वैश्य समाज के लोगो में खुशी की लहर,लोगो ने दी बधाई
आइडियल इंडिया न्यूज
ब्यूरो डेस्क पटना
कैमूर/ भभुआ।बिहार की राजधानी पटना के सोन भवन के बिजनेस स्काडा हाल में आयोजित राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।जिसमे बनाए गए राष्ट्रीय एवं प्रदेश तथा जिला के बनाए गए नवमनोनित पदाधिकारियों के बीच मनोनयन पत्र का वितरण किया गया।कैमूर जिला के अध्यक्ष पद पर लगातार दोबारा विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर पीके चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से मनोयन पत्र दिए जाने के बाद इसकी सूचना कैमूर पहुंचते ही खासकर वैश्य समाज के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य विनायक जायसवाल, वाणिज्य प्रकोष्ठ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह संरक्षक उमाशंकर जायसवाल सोहन गुप्ता हम के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता बीजेपी नेता विजय चौरसिया एमएलसी जीवन कुमार रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह सहित वैश्य समाज सहित सभी समाज के लोगो ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुवे श्री गुप्ता को बधाई दिया है।एवं आशा व्यक्त किया है कि इनके दोबारा मनोयन से संगठन और मजबूत और सशक्त होगा।वही श्री गुप्ता ने बताया कि पहले से ही मेरा संगठन गांव स्तर तक खड़ा है।उसको और मजबूती प्रदान कर राजनीतिक हिस्सेदारी में भागीदारी सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाई जाएगी।