दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कैमूर पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कैमूर पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह
मुख्य मार्ग नुआंव पर कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं फूल माला से किया स्वागत।
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
स्टेट हेड बिहार,पटना
कैमूर/नुआंव।गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव-सह- एमएलसी रविन्द्र प्रसाद सिंह कैमूर पहुंचे।वे बक्सर के रस्ते कैमूर की सीमा में शाम 5 बजे प्रवेश किए। मुख्य मार्ग नुआंव पहुंचते ही जेडीयू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व एवं प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इसके बाद वे रामगढ़ के लिए रवाना हो गए।वे सर्किट हाउस भभुआ में रात्रि विश्राम करेंगे।तथा शुक्रवार को दिन के 11 बजे से जेडीयू कार्यालय भभुआ में प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद किसी दो पंचायतों में पहुंच लोगो से मुखातिब होंगे।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामगढ़ शशिकांत विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन पांडेय बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमाकांत कुशवाहा अरुण कुमार राय जयप्रकाश गुप्ता श्रीनिवास कुशवाहा नरेन्द्र यादव श्रीनिवास राम रमाकांत पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।