आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के पिता स्वर्गीय पब्बर सिंह के 13वीं पर संस्था के पदाधिकारीयों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के पिता स्वर्गीय पब्बर सिंह के 13वीं पर संस्था के पदाधिकारीयों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा राम सुन्दर तरवां आजमगढ़
आजमगढ़।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के पिता स्वर्गीय पब्बर सिंह का 13वीं का कार्यक्रम पैतृक गांव तरवां सोनबरसा जिला आजमगढ़ में दि 2 फरवरी 2025 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित गणमन व्यक्तियों व आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जनपद आजमगढ़ के पत्रकारों सहित संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष विवेकानंद पांडे राष्ट्रीय महासचिव डॉ आर पी विश्वकर्मा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे ,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने स्वर्गीय पब्बर सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया
तथा एक शोक गोष्ठी करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने के लिए निश्चय किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने कहा कि स्वर्गीय पब्बर सिंह मानवता और सहजता की मिसाल थे ।उन्होंने आजीवन जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज हित में कार्य किया। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे ने कहा कि स्वर्गीय पब्बर सिंह की कमी हम लोगों को आजीवन खले गी। ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें उत्तम स्थान दें और परिवार को असह्य पीडा़ को सहने की क्षमता प्रदान करें।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह,अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू प्रदेश कार्य समिति सदस्य,संजय सिंह समाजसेवी ,बृजेश सिंह प्रधान ,अंशु सिंह समाजसेवी ,
अनिल सिंह स्टोनो लेबर कमिश्नर आजमगढ़ ,बीके पटेल smo पीजीआई , हौसला सिंह तारक सिंह, हृदय नारायण सिंह, राहुल सिंह,अतुल सिंह,गौरव सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लालमन यादव,
जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान ,जिला महामंत्री संदीप विश्वकर्मा, जिला मंत्री विवेक विश्वकर्मा, जिला सचिव आकाश अस्थाना मेहनगर तहसील अध्यक्ष डॉ राम सुंदर ,अजय अनंत चौधरी,गणेश ,सूरज सिंह, दीपक सिंह , जय नारायण शर्मा ,अरुण यादव, आदि का नाम उल्लेखनीय रहा।