05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

समाज सेवी उर्मिला के श्राद्ध कर्म पर उन्हें दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
IMG-20250330-WA0920

समाज सेवी उर्मिला के श्राद्ध कर्म पर उन्हें दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता कैमूर बिहार

नुआंव/कैमूर।प्रखंड की जानी मानी समाज सेवी अकोल्ही गांव निवासी उर्मिला जायसवाल के निधन के पश्चात उनके पैतृक निवास पर श्राद्ध कर्म के मौके पर आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।उनके आवास पर जुटे राजनेता,सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके बाद आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुवे जन सुराज के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल ने कहा की श्रद्धेय जायसवाल अपने जीवन काल में स्वच्छ आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन की मिशाल थी।वह आजीवन समाज सेवा से जुड़े रही।हटा नगर परिषद के चेयरमैन रमेश जायसवाल ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष नुआंव विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा की मरने के बाद नाश्वर शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाती है।मृतलोक में सिर्फ व सिर्फ कर्म ही रह जाता है।श्रीमती जायसवाल की कर्म ही आज सबको यहां खीच लाई है।जो प्रेरणा के श्रोत है।बीजेपी बिहार के प्रदेश संयोजक वाणिज्य प्रकोष्ठ ने कहा की मनुष्य का कर्म ही प्रधान होता है,इसलिए मनुष्य को ऐसा कर्म करना चाहिए की मरने के बाद भी लोग उन्हें श्रद्धा की नजर से देखे।बतादे की श्रीमती जायसवाल अपने पीछे भरा पड़ा परिवार छोड़ गई है।पति सीताराम जायसवाल गांव में ही ईट भट्टा का संचालन करते है।शोक सभा की अध्यक्षता मनोहर जायसवाल तथा संचालन अधिवक्ता मोहन जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed