05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

20 राज्य में बारिश का अलर्ट, दिल्ली सहित उत्तर भारत में 11 जून के बाद बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी*

0

डॉ अमित कुमार पांडे थाना महाराष्ट्र  एवम

डॉक्टर ए के गुप्ता नई दिल्ली की रिपोर्ट

20 राज्य में बारिश का अलर्ट, दिल्ली सहित उत्तर भारत में 11 जून के बाद बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी*
*नई दिल्ली* देशभर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक एक तरफ जहां पूर्वी और दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर जारी है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी सहित उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मध्य प्रदेश उत्तराखंड सहित राजस्थान झारखंड हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा विदर्भ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल राजधानी दिल्ली सहित नौ राज्यों में फिलहाल 10 जून तक का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा तेज धूप खिली रहेगी अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। हरियाणा के कई क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया दरअसल अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है जबकि पंजाब की बात करें तो पंजाब में भी आज मौसम में गर्मी घुली रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है हालांकि कल से आसमान में बादल छाएंगे।
इसके अलावा राजस्थान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। आसमान में धूप छाए रहेंगे। फिलहाल राजस्थान में हीटवेव और गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबादी का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं मंगलवार से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीँ छत्तीसगढ़ में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। बुधवार से पहले छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिलेगी।

इधर बिहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। बादल छाने से लोगों को राहत नसीब होगी। बारिश की संभावना फिलहाल बिहार में नहीं जताई गई है जबकि झारखंड में जल्दी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। एक बार फिर से झारखंड में बारिश का दौर शुरू होगा क्षेत्रों में भी बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।

हालांकि बंगाल में आज मौसम में बदलाव देखेगा बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। कोलकाता में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। बता दे कि मानसून झारखंड को क्रॉस कर बिहार में एंट्री ले चुका है। ऐसी स्थिति में जल्द ही बिहार झारखंड और बंगाल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
भारत के कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में लू देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 जून तक लू चलने का अनुमान है। 8 जून को, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा में भी 10 जून तक मौसम समान रहेगा। अपनी मौसम संबंधी रिपोर्ट में, आईएमडी ने यह भी कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान होगा।

इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को 8 और 9 जून, 2022 को असम के कई जिलों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान साझा किया है, जिसके अनुसार असम के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी, यहां तक ​​कि राज्य में भी भारी बारिश होगी। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार 8 जून को धुबरी, कोकराझार, बक्सा, चिरांग, बोंगाईगांव, विश्वनाथ, लखीमपुर, दरांग, माजुली, कछार और करीमगंज में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में आज का मौसम: मध्यम पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश की संभावना इस बीच, मौसम विभाग ने धुबरी, कोकराझार, चिरांग, बारपेटा, नलबाड़ी, कछार और करीमगंज में भारी से बहुत भारी वर्षा और 9 जून को बक्सा में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

*दक्षिण में भारी बारिश की संभावना*
आईएमडी ने कहा अगले 5 दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज या बिजली के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिखरी हुई है और तेलंगाना में अलग-अलग गतिविधि है।” कहा। 8 जून को, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 11 जून तक अलग-अलग गंभीर वर्षा होने की संभावना है।
उत्तरी राज्यों में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ सिक्किम, नागालैंड और मिजोरम में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश और गरज के साथ छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
वहीं उत्तराखंड सहित शिमला और अन्य पर्वतीय राज्यों में भी मौसम में बदलाव की स्थिति नहीं है। गर्मी जारी रहेगी। दरअसल कई क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। शिमला में शनिवार के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
दक्षिणी राज्यों की बात करें तो केरल कर्नाटक तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहेगा अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है कर्नाटक में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबादी का दौर जारी रहेगा। हवा में ठंडी रहेगी। तमिलनाडु में भी मौसम सुहावना बना रहेगा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
जबकि कल से मुंबई में भी बारिश का दौर शुरू होगा। दरअसल महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार से बारिश के अलावा अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है जबकि गोवा की बात करें तो गोवा में भी गुरुवार से बारिश का दौर शुरू होगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
इधर पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम मेघालय मणिपुर नागालैंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राज्य में आसाम बादल छाए रहेंगे। वही नागालैंड में अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। मणिपुर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मेघालय की बात करें तो मेघालय में भी मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। वहीं बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed