05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

कांग्रेस नेता सबरीनाथन गिरफ्तार

0

इंडिगो की फ्लाइट में केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन मामले में मंगलवार को कांग्रेस  नेता केएस सबरीनाथन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना पिछले माह की है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिगो की प्लेन में नारे लगाए थे। इसके बाद सोमवार को इन दोनों पर दो सप्ताह के लिए हवाई यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया।

बता दें कि 13 जून को यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने कन्नूर से उड़ान भरने वाली इंडिगो प्लेन में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे। मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने पूर्व विधायक और यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सबरीनाथन  को वालियाथुरा पुलिस स्टेशन में तलब किया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस बाबत पुलिस ने सबरीनाथन को नोटिस भेजा था। दरअसल एक व्हाट्सएप ग्रुप से चैट का स्क्रीनशाट वायरल हो गया जिसमें सबरीनाथन ने प्लेन में मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ विरोध करने के लिए उकसाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed