हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे से गूंज उठा जौनपुर शहर
*जौनपुर:हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे से गूंज उठा जौनपुर शहर।*
शैलेश तिवारी मडियाहूं
आज राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी संगठन ने कावड़ यात्रियों का पग प्रक्षालन एवं तिलक लगाकर किया स्वागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह एवं सभी पदाधिकारियों ने भक्तों को खाद्य सामग्री एवं पेय जल की व्यवस्था करके रवाना किया
देवादिदेव भगवान महादेव को जलाभिषेक हेतु जा रहे कावड़ियो का नगर के भंडारी स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर पर राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में कावड़ लेकर जलाभिषेक को जा रहे कावड़ियों का पग प्रक्षालन एवं तिलक लगाकर स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री महिला मोर्चा सीमा तिवारी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह श्री अमरनाथ जी अंशू श्रीवास्तव जी सहित संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खाद्यसामग्री का वितरण करते हुए भगवान महादेव से मंगल यात्रा की कामना की।