*महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी जौनपुर करेगी विरोध प्रदर्शन*
*महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी जौनपुर करेगी विरोध प्रदर्शन*
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द
जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा
यह जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना ने दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, रसोई घर गैस सिलेंडर के समान सब्जियों, दालों और तेल ब्रेड इत्यादि चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, महंगाई के चलते गरीब व जरूरतमंद जनता को दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट बहुत गड़बड़ा गया है। घर के मुखिया को घर परिवार चलाने में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही है।।
इसलिए आम आदमी पार्टी जौनपुर कल 28 जुलाई को महंगाई के खिलाफ जबरदस्त तरीके से जौनपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी।।