आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर के के कश्यप को पितृशोक

डॉ डीएन गुप्ता की 95 वर्ष की आयु में निधन से क्षेत्र वासियों में शोक की लहर
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा एस के गुप्ता गाजीपुर
सेवराई : (गाजीपुर) वयोवृद्ध चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन गुप्ता की 95 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया जिससे क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर डी एन गुप्ता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार व अपनी वयोवृद्ध पत्नी को बिलखता हुआ छोड़ कर गोलोक वासी हो गए! बताते चलें कि स्वर्गीय डॉक्टर साहब के सबसे बड़े पुत्र डॉक्टर के के कश्यप रांची में अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ नर्सिंग होम चलाते हैं तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक जागरण में लम्बी अवधि तक सेवाएं देने से लेकर आइडियल इंडिया समाचार पत्र तक मे एक सक्रिय भूमिका निभाते आते आ रहे हैं! उनके दूसरे पुत्र डॉ अश्वनी कुमार गुप्ता दिल्ली में प्रख्यात चिकित्सक हैं और उनके सबसे छोटे पुत्र डॉक्टर एस के गुप्ता गाजीपुर में सतराम गंज सेवराई में चिकित्सा कार्य करके जनहित कार्य कर रहे हैं !स्वर्गीय डॉक्टर बीएन गुप्ता जी जीवन पर्यंत गरीबों ,असहाय और मजलूमों के हित में कार्य करते रहे!
गौरतलब हो कि डॉक्टर डीएन गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में करीब 60 वर्षों से सक्रिय थे एवं राजनीतिक रूप से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व गाजीपुर सदर व दिलदार नगर विधानसभा से विधायक के प्रत्याशी रहे हैं! हमेशा गरीबों शोषित समाज एवं पिछड़ों के न्याय एवं उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं !मूल रूप से गहमर के रहने वाले थे। इनका अंतिम संस्कार गहमर के नरवा गंगा घाट पर रविवार को किया गया। वही निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों द्वारा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया गया। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हैं।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति, राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण प्रेमी, डॉक्टर सीडी सिंह व श्याम नारायण पांडे ,केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ आर पी विश्वकर्मा एवं संजय कुमार पांडे सहित अनेक पदाधिकारियों ने डॉक्टर साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि वह अपने श्री चरणों में उन्हें जगह दे और परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें”! से क्षेत्र वासियों में शोक की लहर
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा एस के गुप्ता गाजीपुर
सेवराई : (गाजीपुर) वयोवृद्ध चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन गुप्ता की 95 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया जिससे क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर डी एन गुप्ता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार व अपनी वयोवृद्ध पत्नी को बिलखता हुआ छोड़ कर गोलोक वासी हो गए! बताते चलें कि स्वर्गीय डॉक्टर साहब के सबसे बड़े पुत्र डॉक्टर के के कश्यप रांची में अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ नर्सिंग होम चलाते हैं तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक जागरण में लम्बी अवधि तक सेवाएं देने से लेकर आइडियल इंडिया समाचार पत्र तक मे एक सक्रिय भूमिका निभाते आते आ रहे हैं! उनके दूसरे पुत्र डॉ अश्वनी कुमार गुप्ता दिल्ली में प्रख्यात चिकित्सक हैं और उनके सबसे छोटे पुत्र डॉक्टर एस के गुप्ता गाजीपुर में सतराम गंज सेवराई में चिकित्सा कार्य करके जनहित कार्य कर रहे हैं !स्वर्गीय डॉक्टर बीएन गुप्ता जी जीवन पर्यंत गरीबों ,असहाय और मजलूमों के हित में कार्य करते रहे!
गौरतलब हो कि डॉक्टर डीएन गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में करीब 60 वर्षों से सक्रिय थे एवं राजनीतिक रूप से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व गाजीपुर सदर व दिलदार नगर विधानसभा से विधायक के प्रत्याशी रहे हैं! हमेशा गरीबों शोषित समाज एवं पिछड़ों के न्याय एवं उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं !मूल रूप से गहमर के रहने वाले थे। इनका अंतिम संस्कार गहमर के नरवा गंगा घाट पर रविवार को किया गया। वही निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों द्वारा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया गया। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हैं।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति, राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण प्रेमी, डॉक्टर सीडी सिंह व श्याम नारायण पांडे ,केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ आर पी विश्वकर्मा एवं संजय कुमार पांडे सहित अनेक पदाधिकारियों ने डॉक्टर साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि वह अपने श्री चरणों में उन्हें जगह दे और परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें!