21/08/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

शुक्रवार को कैमूर के मुंडेश्वरी धाम से निकलेगी हरिहरनाथ मुक्तिनाथ मंदिर यात्रा

0
IMG-20230504-WA0192

शुक्रवार को कैमूर के मुंडेश्वरी धाम से निकलेगी हरिहरनाथ मुक्तिनाथ मंदिर यात्रा।

हजारों लोग होंगे शामिल जगह जगह यात्रा रथ का होगा भव्य स्वागत।

साध्वी लक्ष्मी माता के सानिध्य में पूर्व मंत्री व विधायक भी होंगे शामिल।
आइडियल इंडिया न्यूज़
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता कैमूर बिहार

कैमूर/भभुआ। शुक्रवार को कैमूर से हजारों लोग हरिहरनाथ मुक्तिनाथ मंदिर यात्रा पर निकलेंगे।और वहां पर आयोजित धर्म सभा में शामिल होंगे। यह सांस्कृतिक यात्रा जिले के भगवान पुर के पवारा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर सह धाम से 8 बजे सुबह शुरू होकर शाम 5 बजे हरिहर नाथ मुक्ति नाथ मंदिर भलूही सोनपुर पहुंचेगी।यात्रा के सह संयोजक पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह ने बताया की यह यात्रा साध्वी लक्ष्मी माता के सानिध्य में निकलेगी।जिसमे पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद एमएलसी संतोष सिंह एव जीवन कुमार पूर्व विधायक निरंजन राम एवं रिंकी रानी राकेश सिंह उर्फ गबणू सहित हजारों लोग भाग लेंगे।यह रथ यात्रा मां मुंडेश्वरी मंदिर से शुक्रवार की सुबह 8 बजे निकलेगी।जो भगवानपुर मोहनिया कोचस दिनारा होते हुवे हरिहरनाथ मुक्ति नाथ मंदिर शाम 5 बजे पहुंचेगी।रथ के स्वागत के लिए जगह जगह लोग पक्ति बध तरीके से खणे रहेंगे।उन्होंने बताया की संपूर्ण बिहार में 12 स्थानों से धर्म जागरण रथ यात्रा निकल रही है। और सभी रथों का मिलाप हरिहरनाथ मुक्ति नाथ मंदिर में होगा।उन्होंने इस यात्रा में शामिल हो यादगार बनाने की अपील कैमूर वासियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed