विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज
जयचंद वाराणसी
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वाराणसी बधिर सोसाइटी ने द्वारा मूक-बधिर छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन छोटी गैबी स्थित बी.सी.जी. स्कूल फार दी डैफ के सभागार में किया। प्रतियोगिता 3 ग्रूपों में हुआ। बी.सी.जी. स्कूल फार दी डैफ एवं नववाणी स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कल्पनाओं की उड़ान चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। ग्रूप ए में प्रथम स्थान अर्पिता, द्वितीय स्थान युवराज, तीसरा स्थान आयुष कुमार। ग्रूप बी में प्रथम स्थान अभिजीत, द्वितीय स्थान प्रांजल यादव, तीसरा स्थान अरोही को मिला। ग्रुप सी में प्रथम स्थान नन्दा प्रजापति, द्वितीय स्थान खुशी बेगम,, तीसरा स्थान कृष सिंह को मिला। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टों से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री पिन्टू कुन्डू ने आए हुए सभी का स्वागत करते हुए मूक-बधिरजनों में चित्रों के माध्यम से कल्पनाओं के विकास के लिए प्रशिक्षण व सुविधा पर प्रकाश डाला। बी.सी.जी. स्कूल प्रबन्धन का प्रतियोगिता में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक अहमद ने किया। इस अवसर पर कैलाश सेठ, बब्लू खाँ, पंकज गोठी, अरविन्द यादव, विजय मौर्या, सहित सदस्यों ने संचालन में सहयोग दिया।