सुप्रभा पाठक को मिला अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

सुप्रभा पाठक को मिला अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क
वाराणसी / लुंबिनी मई 26
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुप्रभा पाठक सम्मानित की गई हैं ।नेपाल के लुंबिनी में आयोजित सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सुप्रभा को सम्मानित किया गया है। देश विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने, नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्वेश्य से आयोजित किए गए इस आयोजन में सुप्रभा पाठक की काव्य रचना को प्रथम स्थान मिला है।
सुप्रभा पाठक को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संस्थान अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने सुप्रभा पाठक को बधाई देते हुए कहा सुप्रभा जी की रचना में भावों और विचारों का उत्कृष्ट समावेश था ।इन्हे राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए सहयोगतथा सम्मान की आवश्यकता है।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुप्रभा पाठक एक ख्याति प्राप्त लेखिका हैं।पेशे से स्पिरिचुअल युटयूवर , होने के साथ ही साहित्य सृजन तथा मानव अधिकार N. G. O की सदस्या समाजसेवा में रुचि रखती हैं। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा पुस्तक” शिव महिमा2025 गाथा “प्रकाशित हो चूका है तथा कई साहित्यिक समूहों में, साझा संकलनों में आपके लेख और कवितायें प्रकाशित हो चुकी हैं। सम्मान मिल चुके हैं तथा वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयन किया जा चुका है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक ख्याति प्राप्त संस्था है जिसकी पहचान विश्व के कई देशों में बन चुकी है। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजन करती आई है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं –
” विश्व की महान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश विदेश की सैकड़ों हस्तियां शामिल होंगी। ” प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश विदेश की सैकड़ों हस्तियां शामिल होंगी। “