अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस गौरव सम्मान से हुए सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान आजमगढ़
आजमगढ़-आइडियल जर्नलिस्ट एशोसिएसन इकाई उत्तर प्रदेश के द्वारा आजमगढ़ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को पुलिस गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद (राजन) पांडेय के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को बुके, सम्मान पत्र और मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडेय ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद के प्रशासनिक व्यवस्था में जो उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ संगठन के पत्रकारों का जो सम्मान किया जाता है, वह बहुत ही सराहनीय है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएसन के प्रति आभार व्यक्त किया।