05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

आलोक कुमार उपाध्याय प्रबंधक जी को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा किया गया सम्मानित 

0
IMG-20250109-WA0656

आलोक कुमार उपाध्याय प्रबंधक जी को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा किया गया सम्मानित

आइडियल इंडिया न्यूज़

मनोज कुमार पांडेय आजमगढ़

आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे एवं जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा आलोक कुमार उपाध्याय जी, प्रबंधक बाबा भैरवनाथ जी इंटर कॉलेज कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल अनवरगंज महाराजपुर को साई होटल में कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि निर्विरोध अध्यक्ष बाबा भैरवनाथ जी इंटर कॉलेज कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल अनवरगंज महाराजपुर को राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने सम्मान पत्र एवं संगठन की वार्षिक पत्रिका व जिला अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा अंग वस्त्रम और मोमेंटो देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि आलोक कुमार उपाध्याय ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में गरीबों मजलूमों की मदद करने का काम किया एवं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रुचि लेने के कारण इन्हें सम्मानित किया गया है ।

वही जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि आलोक कुमार उपाध्याय जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं इनका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष योगदान रहता है ।अपने सम्मान से अभिभूत निर्विरोध अध्यक्ष आलोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति में आभार प्रकट करता हूं ।भविष्य में संगठन की जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed