05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

दो दिवसीय दौरे पर कैमूर आयेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह

0
IMG-20250108-WA0253

दो दिवसीय दौरे पर कैमूर आयेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

स्टेट हेड बिहार,पटना

 

कैमूर/भभुआ।गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव-सह- एमएलसी रविन्द्र प्रसाद सिंह कैमूर आ रहे है।वे गुरुवार की शाम 5 बजे कैमूर-बक्सर की सीमा पर स्थित पजरांव पुल के रास्ते मुख्य मार्ग नुआंव पहुंचेंगे।जहां कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।इसके बाद रामगढ़ एवं मोहनिया होते हुवे सर्किट हाउस भभुआ में रात्रि विश्राम करेंगे।शुक्रवार को दिन के 11 बजे से जेडीयू कार्यालय भभुआ में प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद किसी दो पंचायतों में पहुंच लोगो से मुखातिब होंगे।इसकी जानकारी देते हुवे जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने

जिला के सम्मानित पदाधिकारियो, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों,प्रखंड अध्यक्षों एवं जेडीयू के सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध किया है, कि अपने सम्मानित नेता का जोरदार ढंग से स्वागत करेने में अपनी महती भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed